चेहरे के भाव देखकर एक-दूसरे की बात समझ जाते हैं: मंधाना से तालमेल पर शेफाली वर्मा
भारतीय बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने कहा है, "मैं पिछले 2-3 साल से स्मृति मंधाना के साथ पारी की शुरुआत कर रही हूं और अब हम बल्लेबाज़ी के दौरान चेहरे के भाव से ही एक-दूसरे के मन की बात पढ़ लेते हैं।" उन्होंने कहा, "हमें एक-दूसरे की ताकत और कमज़ोरियां पता हैं और हम एक-दूसरे को सकारात्मकता देते हैं।"