चेहरा छिपाकर 'बॉयफ्रेंड' संग एयरपोर्ट से निकलीं रश्मिका मंदणा, सामने आया वीडियो
मुंबई एयरपोर्ट पर ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा को कथित बॉयफ्रेंड-ऐक्टर विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया है। सामने आए एक वीडियो में रश्मिका एक कार में देवरकोंडा के साथ बैठती और चेहरे पर मास्क लगाए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वीडियो में रश्मिका मीडिया से अपना चेहरा छिपाती और विजय पैपराज़ी को देखकर मुंह फेरते दिखाई दे रहे हैं।