चेहरे पर पोतेंगे कालिख: एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल की टिप्पणी को लेकर शिवसेना MLA
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गद्दार कहने को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा पर शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक मुरजी पटेल ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, "कुणाल दो दिनों के अंदर माफी मांगें नहीं तो शिवसैनिक उन्हें मुंबई में घूमने नहीं देंगे।" उन्होंने आगे कहा, "अगर वह कहीं दिखाई दिए तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे।"