चेहरे पर शिकन तक नहीं है: कोचिंग सेंटर हादसे पर दिल्ली सरकार को लेकर BJP सांसद

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में आईएएस कोचिंग सेंटर में जलजमाव के कारण हुई मौतों का ठीकरा दिल्ली सरकार पर फोड़ा है। उन्होंने राज्यसभा में कहा, "जिनकी आंखों में आंसू रहने चाहिए थे, उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। छात्रों ने शिकायत की व रिमाइंडर डाला लेकिन सुनवाई नहीं हुई...आप सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।"

Load More