चंकी पांडे पर क्रश था लेकिन खुशी है कि हमारे बीच कुछ नहीं हुआ: फराह खान
फिल्ममेकर फराह खान ने 'द खतरा खतरा शो' के एक एपिसोड में बताया कि उन्हें ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे पर 1990 में क्रश था। बकौल फराह, उन्होंने चंकी की पत्नी से दोस्ती की ताकि चंकी उनकी फिल्म 'हाउसफुल' में काम कर लें। फराह ने मज़ाक में कहा, "साथ काम करने के बाद...खुशी है...हमारे बीच कुछ नहीं हुआ।"