चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सौराष्ट्र के अंडर-23 क्रिकेटरों की किट में मिलीं शराब की 27 बोतलें
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सौराष्ट्र के अंडर-23 क्रिकेटरों की किट में शराब की 27 बोतलें पाए जाने के बाद सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन ने जांच शुरू की है। असोसिएशन के सचिव हिमांशु शाह ने कहा, "नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर...खिलाड़ियों के खिलाफ...कार्रवाई की जाएगी।" बकौल रिपोर्ट्स, खिलाड़ियों ने एयरलाइन को नहीं बताया था कि किट में शराब की बोतलें हैं।