चंडीगढ़ की श्वेता शारदा ने जीता मिस डीवा यूनिवर्स 2023 का खिताब
मुंबई में हुए ब्यूटी पैजेंट मिस डीवा यूनिवर्स 2023 का खिताब चंडीगढ़ की श्वेता शारदा ने जीत लिया है। उनके अलावा दिल्ली की सोनाली कुकरेजा को मिस डीवा सुपरानैशनल 2023 का जबकि कर्नाटक की त्रिशा शेट्टी को मिस डीवा 2023 रनर-अप का क्राउन पहनाया गया। श्वेता अब अल-सल्वाडोर में होने वाले 72वें मिस यूनिवर्स पैजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।