चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर का बीजेपी ने काटा लोकसभा चुनाव का टिकट
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 9 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है और संजय टंडन को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और चंडीगढ़ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष टंडन मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के सह प्रभारी हैं।