चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर दंपति की संपत्ति 4 साल में ₹13 लाख से बढ़कर हुई ₹1.85 करोड़
चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों और उनकी पत्नी इंस्पेक्टर परमजीत कौर सेखों के खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, दंपति की संपत्ति 2017-2021 तक की अवधि में ₹13.22 लाख से बढ़कर ₹1.85 करोड़ हो गई और इस दौरान दंपति ने ₹40 लाख का आवासीय प्लॉट भी खरीदा था।