चंडीगढ़ के स्कूल में बच्चों पर गिरा पेड़, एक छात्रा की मौत व 20 घायल
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को बच्चों पर एक पेड़ के गिरने से कम-से-कम एक छात्रा की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। गृह सचिव (चंडीगढ़) नितिन यादव के मुताबिक, एक छात्रा व एक कर्मचारी की हालत गंभीर है। बकौल रिपोर्ट्स, जो पेड़ गिरा है वह करीब 70-फीट लंबा और 250 साल पुराना था।