चंडीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चावला बीजेपी में हुए शामिल
चंडीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चंडीगढ़ के पूर्व महापौर सुभाष चावला बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चावला कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा, "'आप' ऐसी पार्टी है जो क्षुद्र राजनीति में शामिल है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का 'आप' से गठबंधन का कदम केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी को खत्म कर देगा।"