चंडीगढ़ में पंजाब व हरियाणा सचिवालय में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला सीआईएसएफ जवान
चंडीगढ़ में रविवार को पंजाब व हरियाणा सचिवालय में सीआईएसएफ के एक जवान का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। चंडीगढ़ के डीएसपी राम गोपाल ने बताया कि जवान को खुद की सर्विस रिवाल्वर से गोली लगी थी। बकौल डीएसपी, प्रारंभिक जांच में किसी सीआईएसएफ अधिकारी ने आत्महत्या की बात नहीं कही है व पुलिस मामले की जांच कर रही है।