चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव किया गया स्थगित, कांग्रेस व 'आप' ने लगाया बीजेपी पर आरोप
चंडीगढ़ में मेयर पद के चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी के बीमार होने के चलते गुरुवार को मेयर का चुनाव स्थगित कर दिया गया। चुनाव स्थगित होने पर कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि बीजेपी ने पीठासीन अधिकारी को जानबूझकर बीमार करवाया है। 'आप' सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "बीजेपी विपक्षी गठबंधन 'INDIA' से डर गई है।"