चंडीगढ़ में हरियाणा के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास में लगी आग
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास में मंगलवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, 'शॉर्ट सर्किट' से एक कमरे के एसी में आग लगी थी जिसके बाद कमरे की दीवारें, टीवी व अन्य चीज़ें जल गईं।