चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपी अधिकारी ने एससी में बिना शर्त मांगी माफी
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त के माफी मांगी है। मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी। इससे पहले मसीह ने पूछताछ के दौरान चुनाव में मतपत्रों से छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की थी और कोर्ट ने कहा था उनपर केस चलना चाहिए।