चंडीगढ़ लोकसभा सीट से अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह ने लौटाया टिकट, पार्टी से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटेरला ने टिकट लौटाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने के सवाल पर कहा, "पार्टी ने सारे चुनाव कैंपेन संभालने का वादा किया था...टिकट अनाउंस हुए 15-18 दिन हो गए लेकिन पार्टी का कोई सीनियर नेता यहां नहीं आया और न ही मेरी खबर पूछी।"