चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में 'मतपत्रों से छेड़छाड़ करते' चुनाव अधिकारी का वीडियो आया सामने
चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में कथित तौर पर मतपत्रों से छेड़छाड़ करते चुनाव अधिकारी अनिल मसीह का एक वीडियो सामने आया है। 'आप' की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने 'X' पर वीडियो शेयर कर लिखा, "रंगे हाथों पकड़े गए भाई साहब।" गौरतलब है, चुनाव अधिकारी ने 'INDIA' गठबंधन के 8 मतों को अवैध घोषित कर दिया था।