चंद सेकेंड में आग फैल गई थी: राजकोट के गेमिंग ज़ोन आग हादसे के चश्मदीद
राजकोट (गुजरात) के गेमिंग ज़ोन आग हादसे के चश्मदीदों के अनुसार, चंद सेकेंड में आग फैल गई थी और संकरे दरवाज़ों के चलते लोगों को गेमिंग ज़ोन से निकलने में दिक्कत हुई थी। उन्होंने कहा, "ग्राउंड फ्लोर पर वेल्डिंग का काम चल रहा था...आग वहीं से शुरू हुई थी।" वहीं, हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।