चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, नायडू का शपथ ग्रहण 9 जून को होना था लेकिन 8 जून को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के मद्देनज़र तारीख में बदलाव किया गया है। टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया है।

Load More