चंद्रबाबू नायडू: 1995 में आंध्र प्रदेश में ला दिया था सियासी भूचाल
चंद्रबाबू नायडू का सियासी सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा और दिलचस्प रहा है। उन्होंने तिरुपति में एक छात्र नेता के रूप में कांग्रेस में शामिल होकर अपनी सियासी पारी की शुरुआत की थी। वह 1978 में पहली बार कांग्रेस विधायक चुने गए। तब वह सिर्फ 28 साल के थे और संजय गांधी के करीब आ गए थे।