चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने हेरिटेज फूड्स के शेयर चढ़ने से 5 दिनों में कमाए ₹579 करोड़
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी नारा ने हेरिटेज फूड्स के शेयर चढ़ने से 5 दिनों में ₹579 करोड़ कमा लिए हैं। पिछले 5 दिनों में हेरिटेज फूड्स के शेयरों की कीमत में ₹256.10/शेयर की बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि 1992 में चंद्रबाबू नायडू द्वारा स्थापित की गई हेरिटेज फूड्स में भुवनेश्वरी की 24.37% हिस्सेदारी है।