चंद्रबाबू नायडू के गुंटूर कार्यक्रम में भगदड़ मचने के मामले में आयोजक समेत 3 पर केस दर्ज

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रविवार को टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में भगदड़ मचने के मामले में पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक समेत 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। बकौल पुलिस, मामले में कार्यक्रम के आयोजक एक एनजीओ के प्रमुख एनआरआई वुयुरु श्रीनिवास को हिरासत में लिया गया है। घटना में 3 लोगों की मौत हुई थी।

Load More