चंद्रबाबू नायडू के परिवार ने हेरिटेज फूड्स के शेयरों में तेज़ी से 5 दिन में कमाए ₹870 करोड़
हेरिटेज फूड्स के शेयरों में तेज़ी के बाद 'किंगमेकर' व टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के परिवार ने 5 दिनों में ₹870 करोड़ से अधिक कमाए हैं। हेरिटेज फूड्स में नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी नारा की 24.37% हिस्सेदारी और उनके बेटे नारा लोकेश की 10.82% की हिस्सेदारी है। उनके परिवार की संयुक्त संपत्ति बढ़कर ₹2,190 करोड़ हो गई है।