चंद्रबाबू नायडू पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर ईसी ने आंध्र प्रदेश के सीएम को भेजा नोटिस

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को नोटिस भेजा है। ईसी ने जगन को 48-घंटे में अपना पक्ष रखने को कहा वरना उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीडीपी मेंबर वरला रमैया ने 5 अप्रैल को जगन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

Load More