चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद अब क्या करेगा चंद्रयान-3?
चंद्रयान-3 के लैंडिंग मॉड्यूल के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरने के बाद चंद्रयान-3 के लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) में मौजूद साइंटिफिक पेलोड चंद्रमा की सतह पर थर्मल प्रॉपर्टीज़ के अलावा वहां रासायनिक व खनिजों की संरचना और भूकंप आदि का अध्ययन करेंगे। लैंडर और रोवर का चंद्र सतह पर जीवनकाल एक लूनर डे (पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर) होगा।