चंद्रमा के लिए लॉन्च हुआ अमेरिकी लैंडर, ले जा रहा है माउंट एवरेस्ट का पत्थर
अमेरिका की निजी कंपनी एस्ट्रोबॉटिक टेक्नोलॉजी का सोमवार को 'पेरेग्रिन' नामक लूनर लैंडर सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया जो 50 से अधिक वर्षों में पहला अमेरिकी लूनर लैंडर है। यह लैंडर माउंट एवरेस्ट का एक पत्थर और नासा स्पॉन्सर्ड 5 एक्सपेरिमेंट्स भी लेकर जा रहा है। बकौल कंपनी, पेरेग्रिन लैंडर चंद्रमा की सतह पर तकरीबन 10 दिन काम करेगा।