इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) बेंगलुरु की कमांड के बाद आज (बुधवार) शाम करीब 5:45 बजे चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर लैंडिंग शुरू होगी। लैंडिंग के अंतिम पड़ाव को लैंडर में मौजूद सिस्टम्स खुद नियंत्रित करेंगे। यह अपने सेंसर से प्राप्त डेटा के आधार पर अपने उतरने के मार्ग में बदलाव कर सकता है।