चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने पर विचार कर रहे हैं रूस और चीन
रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने बताया है कि चीन के साथ मिलकर तकरीबन 2033-35 तक चंद्रमा पर रूस एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने पर विचार कर रहा है। इससे पहले रिपोर्ट्स में शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया था कि रूस स्पेस में ऐंटी-सैटेलाइट परमाणु हथियार स्थापित करना चाहता है।