चंद्रमा पर परीक्षण करते हुए प्रज्ञान रोवर का पहला वीडियो हुआ जारी

इसरो ने चंद्रमा पर परीक्षण करते हुए प्रज्ञान रोवर का एक वीडियो जारी किया है। इसरो ने लिखा, "रोवर में मौजूद एक अन्य उपकरण ने चंद्रमा पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की।" इसरो ने बताया, "वीडियो में ऑटोमेटेड हिंज मेकैनिज़्म 18 सेंटीमीटर लंबे अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोप को रोटेट कर रहा है...जिससे डिटेक्टर हेड सतह के बहुत करीब है।"

Load More