चंद्रमा सिकुड़ रहा है और इसके चलते वहां भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं: नासा
नासा के मुताबिक, चंद्रमा का आंतरिक भाग धीरे-धीरे ठंडा होने के साथ-साथ सिकुड़ भी रहा है जिससे इसकी सतह पर भूकंप के झटके महसूस होने के अलावा फॉल्ट्स भी बन रहे हैं। नासा ने चंद्रमा के आंतरिक भाग के सिकुड़ने के चलते दक्षिणी ध्रुव पर बने फॉल्ट और वहां एक शक्तिशाली भूकंप के संभावित केंद्रों की तस्वीरें भी शेयर कीं।