'चंद्रयान-2' पृथ्वी की कक्षा से निकलकर 14 अगस्त को चांद की ओर बढ़ेगा: इसरो चीफ

इसरो के चीफ के. सिवन ने सोमवार को बताया कि 14 अगस्त की सुबह करीब 3.30 बजे 'चंद्रयान-2' पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चांद की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा, "चंद्रयान-2 चांद की कक्षा में 20 अगस्‍त को पहुंचेगा।" सिवन के मुताबिक, "7 सितंबर को वह चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा...वर्तमान में चंद्रयान-2 सही दशा एवं दिशा में है।"

Load More