चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफल लैंडिंग के बाद न्यूयॉर्क टाइम्स का पुराना कार्टून हुआ वायरल
चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफल लैंडिंग के बाद अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स का भारतीय स्पेस प्रोग्राम पर बनाया गया 2014 का एक कार्टून ऑनलाइन वायरल हो गया है। इसपर कई 'X' यूज़र्स ने लिखा, "आपने हमारी क्षमताओं पर सवाल उठाकर हमारा मज़ाक उड़ाया था...आज हमने आपका मुंह बंद कर दिया।" अन्य ने लिखा, "अब नए कार्टून का समय आ गया है।"