चंद्रयान-3 की लैंडिंग के 24 घंटे पूरे होने के बाद इसरो ने मिशन के बारे में जारी किया अपडेट
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंडिंग के 24 घंटे पूरे होने के बाद इसरो ने मिशन के बारे में अपडेट दिया है। इसरो ने ट्वीट किया, "सभी गतिविधियां तय कार्यक्रम के अनुसार हो रही हैं और सभी सिस्टम सामान्य हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड्स आईएलएसए, रंभा और सीएचएएसटीई (ChaSTE) आज चालू हो गए। रोवर के मोबिलिटी ऑपरेशंस शुरू हो गए हैं।"