चंद्रयान-3 की लैंडिंग के आखिरी 20 मिनट सबसे चुनौतीपूर्ण होंगे: इसरो के पूर्व चेयरमैन नायर
चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इसरो के पूर्व चेयरमैन जी माधवन नायर ने बताया है, "चंद्रमा की कक्षा से चंद्रमा की सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इस मिशन के इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होंगे।" उन्होंने कहा, "जहां तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है...यह प्लैनेटरी एक्सप्लोरेशन के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है।"