चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद ब्रिटिश पत्रकार बोला- '₹24,000 करोड़ लौटाए भारत'; हुई आलोचना

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद ब्रिटिश पत्रकार पैट्रिक क्रिस्टीस ने कहा कि 'भारत 2016-21 में यूके से मिली £2.3 बिलियन (₹24,000 करोड़) की आर्थिक मदद लौटाए'। कई 'X' यूज़र्स ने उन्हें नस्लवादी कहा। मार्च में एक ब्रिटिश अधिकारी ने कहा था कि अधिकतर फंडिंग का इस्तेमाल यूके और भारत में नौकरियां उत्पन्न करने के लिए किया गया।

Load More