चंद्रयान-3 की लैंडिंग को टीवी पर देखते हुए भावुक हुए मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पिता
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को टीवी पर देखते हुए मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरामुथुवेल के पिता भावुक हो गए। वीडियो में वह अपनी आंखों से आंसू पोंछते और लैंडिंग के अंतिम क्षणों में हाथ जोड़े हुए नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के नज़दीक स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला देश बन गया है।