चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों ने बुधवार शाम चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा। चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड होते ही सीआरपीएफ जवान हाथ में तिरंगा लिए 'भारत माता की जय' के नारे लगाते नज़र आए जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी ज़ाहिर की।

Load More