चंद्रयान-3 की लैंडिंग ब्रिक्स परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण इवेंट है: द. अफ्रीका के राष्ट्रपति
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर भारत को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "यह ब्रिक्स परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण पल है। इस महान उपलब्धि की खुशी में हम आपके साथ हैं।" गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए हुए हैं।