चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले जॉन सीना ने शेयर की तिरंगे की तस्वीर; लोगों ने दी प्रतिक्रिया
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग से पहले हॉलीवुड ऐक्टर और डब्ल्यूडब्ल्यूई के सुपरस्टार जॉन सीना ने इंस्टाग्राम पर तिरंगे की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पर हज़ारों यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक यूज़र ने लिखा, "यह आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए है।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "किसी को पता नहीं लेकिन जॉन सीना एक भारतीय हैं।"