चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता है: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग को प्रत्येक भारतीय की सामूहिक सफलता बताया है। उन्होंने मिशन में शामिल वैज्ञानिकों व स्पेस इंजीनियर्स आदि का आभार जताते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने आज एक और उपलब्धि देखी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "इसरो की आज की उपलब्धि...निरंतरता की गाथा दर्शाती है।"