चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों के प्रति सम्मान और बढ़ा: नासा अधिकारी
नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी की निदेशक लॉरी लेशिन ने कहा कि चंद्रयान-3 के बाद भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए सम्मान बढ़ गया है। नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (एनआईएसएआर) को लेकर उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन के अध्ययन के लिए यह भारत-अमेरिका का संयुक्त मिशन है। इससे भूकंप और सुनामी जैसे खतरों की भविष्यवाणी करने में भी मदद मिलेगी।"