चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर की शुरू हुई 'मून वॉक': इसरो

इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के प्रज्ञान रोवर की 'मून वॉक' शुरू हो गई है। इसरो ने अपडेट शेयर करते हुए 'X' पर लिखा कि चंद्रयान-3 ने बेंगलुरु स्थित 'इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग ऐंड कमांड नेटवर्क' (आईएसटीआरएसी) स्थित 'द मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स' (एमओएक्स) को बताया कि मून वॉक शुरू हो गई है। चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा पर उतरा था।

Load More