चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास किन तत्वों का लगाया पता?
चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सल्फर, एल्यूमीनियम, कैल्शियम, लोहा, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंग्नीज़, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का पता लगाया है। चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर पर मौजूद लेज़र-इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) इंस्ट्रूमेंट ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास इन तत्वों की मौजूदगी की पुष्टि की। वहीं, इसरो ने बताया कि हाइड्रोजन की खोज जारी है।