चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने तय की चंद्रमा की सतह पर 8 मीटर की दूरी: इसरो
इसरो ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर लगभग 8-मीटर की दूरी तय कर ली और इसके उपकरण एलआईबीएस और एपीएक्सएस चालू हो गए हैं। उन्होंने कहा, "प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर के सभी उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं।" एलआईबीएस लैंडिंग स्थल के आसपास की मिट्टी और चट्टानों का अध्ययन करेगी।