चंद्रयान-3 के बाद इसरो ने आदित्य-एल1 को लॉन्च कर फिर से देश का मान बढ़ाया: कांग्रेस
इसरो द्वारा श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के पहले सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' को सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर कांग्रेस ने बधाई दी है। कांग्रेस ने कहा, "इसरो ने देश को गौरवान्वित होने के अनेक मौके दिए हैं। चंद्रयान-3 के बाद इसरो ने आदित्य-एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर फिर से देश का मान बढ़ाया है। जय हिंद।"