चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद इसरो की महिला वैज्ञानिकों की तस्वीर हुई वायरल
इसरो के बेंगलुरु स्थित हेडक्वॉर्टर में चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग देख रहीं महिला वैज्ञानिकों की एक तस्वीर वायरल हो गई है और लोग ऑनलाइन उनकी तारीफ कर रहे हैं। 'X' पर एक यूज़र ने लिखा, "लड़कियों! इन महिलाओं से प्रेरणा लीजिए, रोटी तो बाद में भी बना सकते हैं।" अन्य ने लिखा, "अपने सपनों और करियर को साकार करिए।"