चंद्रयान-3 सही सलामत है व अच्छे से काम कर रहा है: इसरो अध्यक्ष
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोमवार को कहा कि चंद्रयान-3 सही सलामत है व अच्छे से काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने से पहले इसकी कक्षा को चरणबद्ध तरीके से छोटा किया जाएगा। बकौल सोमनाथ, चंद्रयान-3 को चंद्रमा की 100 किलोमीटर की कक्षा से नीचे उतारना एक महत्वपूर्ण चरण होगा।