चंद्रयान-3 से खींची गईं चांद के फार साइड की तस्वीरें इसरो ने की शेयर

इसरो ने चंद्रयान-3 द्वारा खींची गईं चांद के फार साइड (पृथ्वी से नज़र नहीं आने वाला हिस्सा) की तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें चांद की कक्षा में मौजूद विक्रम लैंडर के लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन ऐंड अवॉइडेंस कैमरा ने खींची हैं। यह कैमरा सुरक्षित लैंडिंग के लिए ऐसी जगह ढूंढने में मदद करेगा जहां पथरीला या ऊंचा-नीचा इलाका न हो।

Load More