चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भरा नामांकन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन भरा। नामांकन से पहले उन्होंने महादेव शिव मंदिर खटीमा में पूजा-अर्चना की जबकि नामांकन दाखिल करने के बाद वह गाेल्ज्यू मंदिर गए। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा में कहा, "बीजेपी की ही जीत होगी क्योंकि वह सबका साथ-सबका विकास पर विश्वास करती है।"