चंबल रिवर फ्रंट पर लगवाने के लिए बनाई गई थीं गहलोत व धारीवाल की मूर्तियां, सामने आई तस्वीर
राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल के दौरान पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने चंबल रिवर फ्रंट पर लगवाने के लिए अपनी व गहलोत की आदमकद मूर्तियां बनवाई थीं। बकौल रिपोर्ट्स, प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर इन मूर्तियों को एक संग्रहालय में रखवा दिया गया जिसकी तस्वीर सामने आई है। इनमें 3 अलग-अलग मूर्तियां धारीवाल की हैं।